Uttarakhand:- आंचल फरस्वाण ने अपने नाम किया मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

उत्तराखंड राज्य के देहरादून में आयोजित फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 के ग्रैंड फिनाले में आंचल ने 2026 का ताज अपने नाम कर लिया है जिसके बाद वह मिस इंडिया में प्रतिभाग करेंगी। इस फिनाले में 21 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया और कड़े मुकाबले के बीच आंचल के सिर पर ताज सजा। आंचल चमोली जिले के किरुली गांव की निवासी है और अब वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। आंचल की उपलब्धि से उनके गांव में खुशी का माहौल है। आंचल के पिता रविंद्र सेवा के सूबेदार पद से सेवानिवृत है और उनकी मां गृहणी है तथा वर्तमान में उनका परिवार देहरादून में रहता है।

Leave a Reply