
उत्तराखंड राज्य में आज दीपावली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए आपात स्थिति में जरूरतमंदों को 108 एंबुलेंस की मदद मिल सके इसके लिए प्रदेश भर में तैनात सभी 272 एंबुलेंस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बता दें कि इसकी तैयारियों के संदर्भ में आपातकालीन सेवा 108 के महाप्रबंधक अनिल शर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक भी की और 272 एंबुलेंस के अलावा बैकअप एंबुलेंस के तौर पर 18 अतिरिक्त एंबुलेंस की तैनाती की गई है। राज्य के अधिक संवेदनशील स्थानों पर एंबुलेंस की तैनाती कर दी गई है। वहीं दूसरी तरफ मुख्य चौराहों पर भी 108 एंबुलेंस की तैनाती है। इस दौरान यदि किसी भी आपात स्थिति की सूचना मिलती है तो एंबुलेंस तुरंत रवाना हो जाएगी और दीपावली के दिन 108 सेवा के प्रदेश मुख्यालय के साथ ही जनपदों में कार्यरत कर्मचारी भी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। बता दें कि पिछले वर्ष धनतेरस से लेकर दीपावली के दौरान अधिक आपातकालीन सूचनाएं मिली जिसके कारण इस वर्ष पहले से ही सभी तैयारियां की जा रही हैं। ना सिर्फ एंबुलेंस बल्कि खुशियों की सवारी भी अलर्ट मोड पर रहेगी।

