
उत्तराखंड राज्य में एलपीजी संकट के बीच पूर्ति विभाग और पुलिस ने ऋषिकेश में कमर्शियल सिलेंडरो का जखीरा जब्त किया है। ऋषिकेश में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का जखीरा पकड़ा गया है। स्थानीय लोगों द्वारा मिली सूचना पर पूर्ति विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही को अंजाम दिया और व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए है। इस क्षेत्र में पिछले कुछ महीनो में पूर्ति विभाग की ओर से दो स्थानों पर गैस रिफिलिंग का कारोबार पड़ा गया था और अब मौके पर आसपास पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। एलपीजी संकट के बीच सिलेंडरों की जमाखोरी रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है।

