
उत्तराखंड राज्य में इस बार पहली बार काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं। बता दे कि ऐसा पहली बार हुआ है जब गंगोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या का आंकड़ा 9 लाख के पार पहुंचा है।
2023 की चार धाम यात्रा ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है ना सिर्फ गंगोत्री बल्कि चारों धामों में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु पहुंचे तथा गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी तीर्थ यात्रियों ने नया रिकॉर्ड बनाया है जिससे तीर्थ पुरोहित एवं चार धाम यात्रा से जुड़े व्यापारी काफी खुश हैं। गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 14 नवंबर 2023 को बंद हो जाएंगे इसके दूसरे दिन 15 नवंबर को यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद हो जाएंगे और ऐसे में तीर्थ यात्रियों की संख्या काफी बढ़ रही है। इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बीते 22 अप्रैल को खुले थे तथा गंगोत्री धाम में श्रद्धालु काफी अधिक संख्या में पहुंचे। वर्षा काल के दौरान राजमार्ग अवरुद्ध होने के कारण कुछ दिन तक यात्रा बाधित हुई मगर वर्षा काल के बाद फिर से चार धाम यात्रा पटरी पर लौटी और तीर्थ यात्रियों ने नए रिकॉर्ड कायम किए।
