Uttarakhand:- हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ के लिए इस दिन से संचालित होगी हवाई सेवा…… पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में आगामी मई के माह से चार धाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। बता दे कि चार धाम के लिए जल्द ही हवाई सेवा भी यात्रा के बाद शुरू कर दी जाएगी। हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ धाम के लिए कब से हवाई सेवा शुरू होनी है इसके लिए तिथि भी तय कर दी गई है। हेमकुंड साहिब के लिए 25 मई से हेली सेवा का संचालन शुरू होगा और बद्रीनाथ धाम के लिए 12 से हवाई सेवा शुरू की जाएगी।

बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहब आने वाले तीर्थ यात्रियों को इस बार गोचर तथा गोविंद घाट से हेलीकॉप्टर की सुविधा मिलेगी जो कि दिन में 3 घंटे उपलब्ध रहेगी। 25 मई से हेमकुंड साहिब के लिए यह सेवा शुरू होने जा रही है और 12 मई से बद्रीनाथ धाम के लिए भी हेली सेवा शुरू करने का विचार किया जा रहा है। नागरिक उड्डयन विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी रवि शंकर के अनुसार बद्री- केदार मंदिर समिति और गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अनुरोध पर इन दोनों धामों के लिए हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।