
उत्तराखंड राज्य में एम्स ऋषिकेश ने अपने नाम पर एक और बड़ी उपलब्धि कर ली है। बता दें कि पहाड़ी क्षेत्र के लिए अस्पताल में नियमित ड्रोन मेडिकल सेवा शुरू कर दी है और ऐसा करने वाला यह देश का पहला संस्थान बन चुका है।
पहाड़ी क्षेत्रों में आपात स्थिति के दौरान गंभीर बीमारी की दवाई या दुर्घटना में गंभीर घायल के लिए ब्लड कंपोनेंट कुछ ही मिनट में पहुंचा जा सकेगा और एम्स ऋषिकेश ने यह नियमित ड्रोन सेवा शुरू कर दी है तथा ऐसा करने वाला यह देश का पहला चिकित्सा संस्थान भी बन चुका है। पहाड़ी क्षेत्र में बीते फरवरी से एम्स ऋषिकेश ने नियमित ड्रोन मेडिकल सेवा शुरू कर दी है। ड्रोन मेडिकल सेवा के नोडल डॉक्टर जितेंद्र गैरोला के अनुसार अभी सेवा की शुरुआत चंबा से की गई है चंबा के लिए ड्रोन 3 उड़ाने भर चुका है और इन तीनों उड़ानों में दवाइयां भेजी गई हैं। बता दे कि यह नियमित ड्रोन सेवा शुरू करने से पहले चार बार एम्स प्रशासन ने इसका ट्रायल किया।

