Uttarakhand:- राज्य में सामने आया फिर एक सड़क हादसा…. एलआईसी कर्मी की मौत

उत्तराखंड राज्य में फिर से एक सड़क हादसा सामने आया है। यहां पर कालसी- चकराता मोटर मार्ग में आज रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर चामड़ चील के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और कार सवार एलआईसी कर्मी की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। विकास नगर निवासी मायाराम पवार एलआईसी में चालक के पद पर कार्यरत है वह रविवार की सुबह अपनी पत्नी सुशीला पवार के साथ निजी कार से कालसी स्थित अपने गांव कनबूआ में पूजन के लिए जा रहे थे और तभी रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई तथा यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया और घायल महिला को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।

Recent Posts