
बीते 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुशी से काफी गदगद है।
बता दे कि राज्य की पांचो सीटे भाजपा के खाते में गई इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जीत के जश्न में शामिल हुए और उन्होंने कहा कि हम सभी चुनाव जीतेंगे और प्रदेश की जनता का भी उन्होंने आभार जताया। बता दे कि लोकसभा की सीट जीतने के बाद अब भाजपा की निगाहें दो विधानसभा के उप चुनाव पर ,निकाय चुनाव तथा पंचायत चुनाव पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि यह चुनाव भी हम जीतेंगे। उनका कहना था कि लोकसभा चुनाव के दौरान जनता का अपार समर्थन हमें मिला और मैं अपनी देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करता हूं। इस जीत के अंतर को बढ़ाने के लिए हमारा संगठन आगे भी कार्य करेगा और आने वाले समय में निकाय विधानसभा उपचुनाव तथा पंचायत के चुनाव होने वाले हैं इसमें भी हम जीत दर्ज करेंगे। उनका कहना था कि पार्टी की जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी की मेहनत तथा जनता के प्यार का परिणाम है।
