Uttarakhand- राज्य के इस क्षेत्र में मानसून कमजोर पड़ने के बाद बढ़ा तापमान….. आग उगल रही है गर्मी

उत्तराखंड राज्य में मानसून कमजोर पड़ने के बाद रुड़की में बीते एक सप्ताह से वर्षा का क्रम रुका हुआ है और प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में धूप खिल रही है जिससे तापमान में इजाफा हुआ है। बता दें कि रुड़की में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है और शहर का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है और रात का तापमान दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। उमस के कारण लोगों को रात में नींद नहीं आ रही है लोग आग उगलती गर्मी से परेशान है।

बीते मंगलवार को भी क्षेत्र में दिनभर तीखी धूप खिली रही हालांकि बीच-बीच में बादल भी आए लेकिन उमस से कोई राहत नहीं मिल पाई। अब तो पंखे की हवा तथा कूलर भी लोगों को सुकून नहीं दे रहा है तथा सोमवार की तुलना में मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और बुधवार को भी मौसम साफ रहने के आसार हैं।