उत्तराखंड -: सरिता आर्य के इस्तीफे के बाद नई प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष की तलाश शुरू

देहरादून| सरिता आर्य के कॉन्ग्रेस महिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने नई महिला प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू कर दी है| सरिता आर्य के भाजपा में शामिल हो जाने की वजह से महिला कांग्रेस के अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है|


जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष के विषय में विचार-विमर्श चल रहा है| जल्द ही नियुक्ति कर दी जाएगी| बता दें की सरिता आर्य वर्ष 2014 से महिला कांग्रेस की अध्यक्ष थी| लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में नैनीताल सीट से अपना टिकट कटने की आशंका को देखते हुए उन्होंने बीते रोज कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली| अब देखना होगा कि महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष कौन होगी|