Uttarakhand:- बारिश के बाद ठंड के आगोश में है राज्य….. आज इन क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड राज्य में मौसम बदलने के बाद ठंड वापस लौट आई है और आज फिर बारिश तथा बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। बारिश के बाद पूरा राज्य ठंड के आगोश में है जिसके बाद आज 5 जिलों की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से इस संबंध में संबंधित जिलों के जिलाधिकारियो को पत्र लिखा गया है, लिखे गए पत्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग ,पिथौरागढ़ और बागेश्वर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है और कहा गया है कि इन क्षेत्रों में अस्थाई रूप से निवास करने वाले लोग एक-दो दिन के लिए निचले स्थान पर चले जाए। बीते तीन दिनों से मौसम साफ रहा है जिसके बाद एक बार फिर रविवार को मौसम ने करवट बदल ली और ठंड फिर वापस आ गई है।

Leave a Reply