![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह जनपद पहुंचकर वहां के लोगों से मुलाकात की। बता दें कि बीते मंगलवार को देव सिंह मैदान में धारचूला की व्यास और दारमा घाटी के वाइब्रेट विलेज से आई महिलाओं के साथ उन्होंने बागेश्वरी चरखे और कतली में ऊन की कताई की और पारंपरिक रूप से बनाए जाने वाला दन भी उन्होंने बनाया।
इतना ही नहीं फिरका चलाकर मट्ठा भी मुख्यमंत्री द्वारा बनाया गया और उन्होंने खुद ही सिलबट्टे पर पहाड़ी नमक पीसा तथा जाराजिबली से जो विशाल नगाड़ा वहां पर पहुंचा था मुख्यमंत्री ने वह भी बजाया। मुख्यमंत्री अपने गृह जनपद में सहज नजर आए और उन्होंने दीदी- बैणा नारी शक्ति महोत्सव में शामिल होकर विभागीय एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और महोत्सव के दौरान सिडकुल आस्थान में 253 उद्यमियों को व्यावसायिक भूखंड आवंटन के स्वीकृति पत्र भी भेंट किए। इसके अलावा उन्होंने मिलेट से निर्मित भीटोली का शुभारंभ किया और वह प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के आवास पर भी गए तथा उन्होंने बीते दिनों हुए सुरेश जोशी के पिता श्याम दत्त जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)