Uttarakhand:- प्रधानमंत्री के ‘ मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेशवासियों से की गई यह अपील

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करने की अपील की गई है। बता दे कि मानसून सीजन में उन्होंने सभी से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन में अपना योगदान देने की अपील की है।

बता दे कि आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बौद्ध मठ क्लेमेंटाउन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 111 संस्करण सुना और उसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की बात कही है तथा सभी प्रदेशवासियों से उन्होंने आवाहन किया है कि मानसून सीजन में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।
उन्होंने कहा है कि जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में सबको सामूहिक प्रयास करने होंगे और इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।