
उत्तराखंड राज्य में होने वाले 38 वे राष्ट्रीय खेलों का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा इसके बाद प्रधानमंत्री हल्द्वानी में उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय और चंपावत के लोहाघाट में पहले गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का शिलान्यास करेंगे।
खेल मंत्री रेखा आर्य द्वारा यह जानकारी मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और खेल विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान दी गई। उन्होंने कहा कि तीव्र गति से बचे हुए कार्य पूरे किए जाए। राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में कोई कोताही ना बरती जाए। ना ही खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और भव्य आयोजन में कोई कमी आए। खेल विश्वविद्यालय और बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज की जमीन को लेकर आ रही जटिलताओं को एक सप्ताह में दूर करने के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए हैं।

