
उत्तराखंड राज्य में गिरिजा मंदिर में दर्शन के लिए आए दो दोस्तों के साथ में बेहद ही दर्दनाक हादसा हो गया है। यूपी से दर्शन के लिए गिरिजा मंदिर पहुंचे छात्रों ने दर्शन के बाद नदी में नहाने का सोचकर सबसे बड़ी भूल कर दी। दर्शन के बाद यह लोग नदी में उतर गए और नहाते वक्त दोनों दोस्तों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद किए। जानकारी के मुताबिक यूपी के मुरादाबाद से 5 छात्र गिरिजा मंदिर में दर्शन करने के लिए बीते मंगलवार को आए थे और गिरिजा के दर्शन को आए दो छात्रों की मंगलवार को कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। साथी को बचाने की कोशिश में दूसरा छात्र भी डूब गया। यह दोनों अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मंदिर आए थे इनमें से एक 11वीं का छात्र था और दूसरे ने 12वीं पास की थी। पांचों युवक बाइक से दोपहर के बाद यहां पहुंचे और मंदिर में दर्शन कर नदी में नहाने लगे तथा नहाने के दौरान ही यह हादसा हुआ और हादसे के दौरान 19 वर्षीय आशीष ठाकुर तथा 18 वर्षीय सूरज यादव गहरे पानी में चले गए। दोनों को डूबता देख अन्य दोस्तों ने शोर मचाया और उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वह बच नहीं पाए।

