Uttarakhand- कांग्रेस और बसपा में भाजपा की सेंध के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर लगाए यह आरोप

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में बीते 2 दिनों में भाजपा ने कांग्रेस और बसपा पर बड़ी सेंधमारी हैं। कांग्रेस और बसपा के लगभग 42 नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए जिसके बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए साजिश रच रही हैं और हमारे कार्यकर्ताओं को प्रलोभन देकर और दबाव बनाकर भाजपा में शामिल किया जा रहा है साथ में उन्होंने यह भी कहा है कि भाजपा के खिलाफ एक ही पार्टी यानी कि कांग्रेस ही मजबूती से आवाज उठा सकती है जिसके लिए भाजपा लगातार अब कांग्रेस पर प्रहार कर रही है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस की लीडरशिप को भाजपा तोड़ना चाहती हैं और इसके लिए वह अनुचित तरीके भी अपना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी के सभी नेताओं को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए और एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाना चाहिए।