![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
आज दिनांक 13 अप्रैल 2022 को बुधवार के दिन प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अपनी पहली प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने विधायकों की नाराजगी से साफ इनकार किया है। इस संबंध में करन महरा का कहना है कि कांग्रेस में कोई भी विधायक कांग्रेस की नव नियुक्तियों को लेकर नाराज नहीं है। हालांकि करन महरा का यह बयान कांग्रेस के हालातों के बिल्कुल विपरीत है क्योंकि धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी भी कांग्रेस से खुश नहीं है तथा उन्होंने यह तक कह दिया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए तथा क्षेत्र के विकास के लिए वह अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार है। बता दें कि अभी तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने अपना पदभार ग्रहण नहीं किया है तथा वह आगामी 17 अप्रैल 2022 को कांग्रेस मुख्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे।उनका कहना है कि कई विधायक उनके संपर्क में है और कांग्रेस ने उन्हें टिकट देकर विधायक बनने का मौका दिया है इसलिए वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने विधायकों की नाराजगी को खारिज किया है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)