![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
देहरादून। जिले में आज दिनांक 11 जनवरी 2022 को मंगलवार के दिन एक ऐसी आश्चर्य करने वाली खबर सामने आई है कि जहां पर ससुराल वालों के सिर्फ मायके जाने से रोकने पर ही महिला ने फांसी लगा ली।
दरअसल इस संबंध में रायपुर के थाना अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने जानकारी दी है कि मंगलवार की सुबह उनके पास महिला के फांसी लगाने की सूचना पहुंची जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो उन्हें मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि महिला सुबह से ही अपने मायके जाने की जिद कर रही थी लेकिन ससुराल वालों ने मना किया जिस कारण महिला ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
पुलिस ने बताया है कि महिला जिले के ऋषिनगर क्षेत्र की निवासी है तथा महिला का नाम मनीता है जिसकी उम्र 27 वर्ष बताई जा रही है तथा महिला के पति का नाम मुकेश कुमार है।जानकारी के मुताबिक पता चला है कि महिला मुकेश कुमार की दूसरी पत्नी थी। इस संबंध में पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है तथा जांच पड़ताल कर इस मामले की तह तक जाने की कोशिश जारी है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)