Uttarakhand- 71 साल बाद पृथ्वी के करीब पहुंचेगा सुनहरा धूमकेतु……. छटेगा धुंधलापन

पृथ्वी की ओर आगे बढ़ने वाले सुनहरे धूमकेतु की तस्वीर अब साफ हो पाएगी। बता दें कि इस धूमकेतु को 12पी/पोंस-ब्रूक्स के नाम से जाना जाता है जिसकी तस्वीर साफ हो पाएगी और यह धूमकेतु 71.3 साल बाद पृथ्वी के बेहद करीब होगा। हर वर्ष ड्रेकोनीड्स उल्कावृष्टि का नजारा दिखाने वाले इस धूमकेतु को मनुष्य अगले वर्ष नग्न आंखों से देख सकता है। इसका करीब आना वैज्ञानिक अध्ययन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है और आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक डॉ शशिभूषण पांडेय के मुताबिक यह धूमकेतु सौरमंडल में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र है। यह लंबी पूछ के साथ हमारे करीब पहुंचते हैं और उल्कावृष्टि की सौगात देते हैं। जीन लुईस पोंस ने 12 जुलाई 1812 में इसकी खोज की थी जिसके बाद विलियम्स रॉबर्ट ने 1883 में दूसरी बार इसे देखा तथा इस बार खगोल प्रेमियों में इसे देखने के लिए जबरदस्त उत्साह है और इस धूमकेतु पर सभी वैज्ञानिकों की नजरें टिकी हुई है। जानकारी के मुताबिक इसकी चमक फिलहाल लगभग 4- 4.5 पहुंच चुकी है और जब यह बृहस्पति ग्रह के नजदीक से गुजरेगा तब इसको पहचानना आसान होगा। वही अगले वर्ष 2 जून को यह पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा तब इसकी धरती से खगोलीय इकाई के अनुसार दूरी 1.6. ए.यू रह जाएगी और चमक 6 परिमाण होगी।