उत्तराखंड:- 3 वर्ष बाद आजाद होंगी पर्यटन विभाग की कैद से साइकिलें….. प्रत्येक की कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान

उत्तराखंड राज्य में लाखों रुपए खर्च करके माउंटेन बाइकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अत्याधुनिक साइकिलें 3 वर्ष पहले पौड़ी लाई गई थी जो कि पर्यटन विभाग के कार्यालय में 3 वर्षों से कैद हैं और अब इन्हें 14 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस से 1 दिन पहले आजादी मिलने वाली है। इस दिन पर्यटन विभाग माउंटेन बाइक रैली आयोजित करने जा रहा है। इसमें कुछ प्रतिभागियों को विभाग की ओर से साइकिल मुहैया कराई जाएंगी। हालांकि 3 वर्षों तक बंद कमरे में धूल फांकने के कारण साइकिलों की स्थिति पर आशंका भी जताई जा रही है और सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह साइकिलें उपयोग करने के लायक है या नहीं। अधिकारियों ने भी इस संबंध में फिलहाल मौन धारण कर रखा है। बता दे कि उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा जिससे पलायन की समस्या का समाधान हो सकता है और माउंटेन बाइकिंग को भी इसी कड़ी में प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए समुद्र तल से 5789 फीट की ऊंचाई पर स्थित पौड़ी में आदर्श स्थितियां हैं यहां बाइकिंग को बढ़ावा देने के लिए 2018 में पर्यटन निदेशालय देहरादून ने 30 अत्याधुनिक साइकिले दी थी और प्रत्येक साइकिल की कीमत 40 से 50 हजार रुपए के बीच है। लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते इनका उद्देश्य के अनुरूप उपयोग नहीं हो पाया लेकिन अब इन साइकिलों को कार्यालय से मुक्ति मिलने जा रही हैं।