Uttarakhand – राज्य में हुआ फिर प्रशासनिक फेरबदल….. आईएएस अफसरो का हुआ ट्रांसफर

उत्तराखंड राज्य में फिर से प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। बता दें कि देर रात को शासन ने चार आईएएस अफसरो के ट्रांसफर करवाए हैं और वही 7 पीसीएस अफसरो के तबादले भी हुए हैं। अपर सचिव कार्मिक कर्मेंद्र सिंह की ओर से यह आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी किए गए आदेश के अनुसार अपर मुख्य सचिव आनंदबर्धन को वित्त, आवास, जलागम के साथ कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी भी मिल चुकी है।

प्रमुख सचिव आरके सुधांशु को शहरी विकास और वन के साथ प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव शैलेश बगौली को कार्मिक एवं सतर्कता विभाग से हटाते हुए गृह एवं कारागार विभाग दिया गया है। सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे से राजस्व विभाग हटा दिया गया है। साथ ही पीसीएस अधिकारियो के भी तबादले हुए हैं। पीसीएस अफसर के आदेश के अनुसार बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन, अपर जिलाधिकारी चमोली अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी, संयुक्त मुख्य प्रशासन जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रविंद्र कुमार जुआंठा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार से हटाकर डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है।