
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में आज 30 मई को होने वाले गंगा दशहरा 2023 के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। बता दे कि गंगा दशहरा स्नान और निर्जला एकादशी स्नान से पहले हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है और हाईवे पर भी ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। हाईवे पर गाड़ियों का दबाव बढ़ने के कारण ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है और गंगा दशहरा से पहले ही हरिद्वार के होटल फुल हो गए हैं। वही निर्जला एकादशी स्नान के लिए होटलों में 60 से 80 फ़ीसदी कमरों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। बड़ी संख्या में यात्री गंगा दशहरा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं और इससे होटल कारोबारियों को भी मुनाफा हो रहा है। आगामी 3 दिनों के लिए होटलों में 80 फ़ीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इस दौरान बच्चों के स्कूल की छुट्टियां हैं और गंगा दशहरा स्नान तथा एकादशी स्नान को लेकर हरिद्वार में यात्रियों की भीड़ रहती है। इस दौरान होटल कारोबारियों को कारोबार में मुनाफे की उम्मीद है। गंगा दशहरा स्नान के लिए आज मंगलवार को मेला क्षेत्र 16 जोन में बांट दिया गया है इसके अलावा क्षेत्र को 37 सेक्टरों में भी बांटा गया है।

