
उत्तराखंड राज्य में बीते कुछ समय से लगातार बरसात का दौर जारी है और मौसम को देखते हुए कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा आदि कैलास यात्रा स्थगित कर दी गई है। बता दें कि यातायात के लिए चीन सीमा तक जाने वाला तवाघाट- लिपुलेख मार्ग खुल गया है लेकिन मौसम और मार्ग की हालत को देखते हुए यह यात्रा स्थगित कर दी गई है। मुनस्यारी के उच्च हिमालय जोहार घाटी में बोगडियार के पास मार्ग बंद हो गया है। ग्रामीण चट्टानों से होकर आवाजाही कर रहे हैं और बीते रविवार को धारचूला से गूंजी को जा रहा 20 वा आदि कैलास यात्रा का दल वापस लौटा इसके अलावा अन्य यात्री भी वापस लौटे मार्ग बंद होने के कारण यात्रियों को जगह-जगह समस्याओं का सामना करना पड़ा है तथा यात्रियों के वाहन और स्थानीय लोग भी मार्ग में फंसे हुए थे इसके चलते यात्रा अधिकारी डीएस बिष्ट के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर केएमवीएन द्वारा सितंबर तक यात्रा स्थगित कर दी गई है। सितंबर माह में मानसून शांत होने पर मार्गों की स्थिति ठीक होने के बाद यात्रा प्रारंभ होगी। सितंबर में यात्रा प्रारंभ की तिथि निर्धारित नहीं की गई है मगर तब तक यात्रा स्थगित कर दी गई है और सितंबर माह से ही यात्रा प्रारंभ होगी।

