उत्तराखंड:- सिपाही की आंख फोड़ने वाला 50 हजार रुपए का इनामी आरोपित गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य की एसटीएफ ने हरिद्वार में गुलेल से सिपाही की आंख फोड़ने वाले गिरोह के सरगना को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपित बीते 1 साल से फरार चल रहा था और उस पर ₹50000 का इनाम भी घोषित किया गया था। जानकारी के मुताबिक 26 मई 2022 की रात हरिद्वार की रानीपुर थाने में चीता यूनिट में तैनात दो सिपाही शिवालिक नगर में एक अपराधी को पड़कर उससे पूछताछ कर रहे थे तभी आरोपित के कुछ साथियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और उनमें से एक ने गुलेल से हमला किया जिससे सिपाही की आंख खराब हो गई।

मामले में आरोपित फरार हो गए और जब जांच हुई तो पता चला कि आरोपित पारदी गिरोह के सदस्य हैं और उन्हें हरिद्वार के अलग-अलग क्षेत्र में चोरी को अंजाम दिया है। बता दें कि हरिद्वार पुलिस ने कुछ ही दिनों में 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि कॉलेज से सिपाही की आंख फोड़ने वाले पारदी गिरोह का सरगना विक्रम निवासी मेहताबg पार्क फरार चल रहा था और इस पर ₹50000 का इनाम घोषित कर दिया गया था।