Uttarakhand-प्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप के साथ आरोपित गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ कोतवाली पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से दर्द में इस्तेमाल होने वाले 100 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए है।

बता दे कि आरोपित यह खेप बेचने के लिए आया था इसके बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि रुड़की सती मोहल्ला क्षेत्र में एक युवक काफी समय से प्रतिबंधित इंजेक्शन बेच रहा है और नशे का सामान बेचे जाने की सूचना के बाद पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। बीते रविवार की रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित नशे के इंजेक्शन बचने के लिए आया है जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने सौत बी चौकी प्रभारी नितिन बिष्ट को कार्यवाही के निर्देश दिए और पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू करी तथा उसे गिरफ्तार भी कर लिया। तलाशी लेने के बाद उसके बैग से 100 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम फिरोज निवासी मोहल्ला सोत सिविललाइंस कोतवाली रुड़की बताया।