![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज निवासी श्रद्धालुओं की ट्रॉली बीते रविवार 28 अगस्त 2022 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रॉली को कैंटर ने टक्कर मार दी जिससे कि इस हादसे में 40 लोग घायल हो गए और छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शोक जताया गया और साथ में ट्वीट के माध्यम से उन्होंने यह भी घोषणा करी कि सितारगंज में ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना में जो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं एवं जिनकी मौत हो गई हैं उन्हें मुआवजा दिया जाएगा इस दौरान उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को राहत कोष से दो लाख की धनराशि मिलेगी तथा घायलों को 50,000 की धनराशि दी जाएगी वही जो लोग सामान्य रूप से घायल हुए हैं उन्हें 25000 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा और इस हादसे में जितने भी लोग घायल हुए हैं उनका मुफ्त इलाज किया जाएगा तथा इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच भी करवाई जाएगी।
बता दें कि बीते रविवार को सितारगंज से श्रद्धालु बहेड़ी के उत्तम नगर गुरुद्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली से पहुंच रहे थे तभी उस दौरान कैंटर ने ट्रॉली को टक्कर मार दी जिससे कि यह हादसा हो गया और इस हादसे में 6 लोगों की मौत तथा 40 लोग घायल हो गए घायलों में अभी भी कई लोगों की हालत बेहद गंभीर है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)