Uttarakhand-भूधंसाव की चपेट में आया गंगोत्री हाईवे का करीब 170 मीटर हिस्सा….. पूरी तरह से बंद हुई आवाजाही

उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण सड़के भी प्रभावित हो रही हैं। बता दें कि टिहरी झील के किनारे चिन्यालीसौड़ में गंगोत्री हाईवे का करीब 170 मीटर हिस्सा भूधंसाव की चपेट में आने से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन और बीआरओ ने यहां दो पहिया वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों के संचालक पर रोक लगा दी है और वाहन आलवेदर परियोजना के तहत बने चिन्यालीसौड़- धनपुर बायपास मार्ग से होते हुए जा रहे हैं तथा इस घटना के बाद झील के तटवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोग दहशत में आ गए हैं। टिहरी बांध के झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और उसके साथ ही तटवर्ती क्षेत्र में भूधंसाव भी शुरू हो गया है। बीते रविवार को झील का जलस्तर 821 मी पहुंच गया और भूधंसाव रविवार की दोपहर को हुआ जिसके बाद वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालुणा के पास में पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं जिसके कारण बीते शाम 6:00 बजे से यातायात को रोक दिया गया है।