Uttarakhand- राज्य में एक भी सीट नहीं जीत पाई आम आदमी पार्टी….. प्रदेश संगठन समेत सभी इकाईयां भंग

उत्तराखंड राज्य में विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान आम आदमी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। जिसके बाद अब प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समेत सभी कार्यों को भंग कर दिया गया है। इस बात की जानकारी प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट के माध्यम से दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार उत्तराखंड राज्य में पार्टी के संगठन व सभी प्रकोष्ठ की इकाइयों को भंग कर दिया गया है हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि संगठन का जल्द ही पुनः निर्माण भी किया जाएगा। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि संगठन के पुनर्निर्माण के बाद आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के घर-घर तक राजनीति को लेकर जाएगी तथा आम आदमी पार्टी पहले भी जनता के हक के लिए लड़ती रही है और आगे भी लड़ेगी तथा जीतेगी भी।
बता दे कि उत्तराखंड राज्य में इस बार हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा तथा वही गंगोत्री सीट से कर्नल अजय कोठियाल जो कि पार्टी के मुख्यमंत्री फेस रहे वह भी चुनाव हार गए।