Uttarakhand:- युवती की हत्या कर जंगल में फेका शव….. शिनाख्त में जुटी पुलिस

उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर मांडूवाला में एक युवती की हत्या करके उसका शव कट्टे में बंद करके जंगल में फेंक दिया गया और पुलिस को अब युवती की लाश मिली है जिसकी शिनाख्त पुलिस कर रही है। राजधानी में एक और हत्या का मामला सामने आया है मांडूवाला में बोरे में बंद करके करीब 6 दिन पहले युवती का शव फेंका गया था, यह शव 30 से 35 साल की महिला का बताया जा रहा है और इसकी शिनाख्त पुलिस कर रही है। फिलहाल स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है और आगे की जांच भी पुलिस कर रही है।

Leave a Reply