Uttarakhand:- देहरादून समेत इन जिलों में तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश और बर्फबारी को लेकर जारी किया गया येलो अलर्ट

उत्तराखंड राज्य में मौसम बदलने के कारण ठंड वापस आ गई है बारिश और बर्फबारी के बाद राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है ऐसे में आज देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। आज मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है तथा देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग ,चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के आसार भी जताए गए हैं जिससे कि ठंड में और अधिक बढ़ोतरी होगी।

Leave a Reply