
उत्तराखंड राज्य में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं देखने को मिलती है। एक ऐसा ही मामला गंगोत्री से सामने आया है। बता दे कि गंगोत्री राजमार्ग पर सैंज के पास पहाड़ी से बोल्डर गिर गया जिसकी चपेट में आने से एक कार भागीरथी में जा गिरि जिसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में उपचार के लिए भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार की शाम को उत्तरकाशी से भटवाडी की ओर जा रही ईको वैन सैंज बिशनपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई और घटनास्थल के 15 मीटर दूर बकरी चरा रहे ऊपरीकोट भराणगांव निवासी सत्येंद्र चौहान ने बताया कि पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरा और वाहन उसकी चपेट में आ गया जिससे यह दुर्घटना घटी। हादसे के बाद अन्य तीर्थ यात्रियों के वाहन को भी रोका गया और सूचना प्रशासन तक भी पहुंच गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी तहसीलदार आरएस चौहान, पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान चलाया गया और एसडीआरएफ की टीम ने कार को बीच नदी से किनारे पर निकाला।

