Uttarakhand- मौसी के घर से नानी के घर जा रही नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म…… आरोपी फरार

उत्तराखंड राज्य के कोटद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां एक नाबालिग मौसी के घर से नानी के घर जा रही थी तभी उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फरार हो गया है। बता दें कि यह मामला प्रखंड रिखणीखाल से सामने आया है। राजस्व पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र निवासी एक 9 वर्षीय नाबालिक अपने स्वजनों के साथ नाना के घर गई थी और 1 सप्ताह पहले वह नाना के घर से मौसी से मिलने चली गई जिसके बाद वह नाना के घर के लिए वापस लौटी और कोटद्वार की ओर आने वाली बस में सवार हो गई। बस में नाना के गांव का ही युवक विक्रम सिंह में बैठा था और नाबालिक सौलखांद बस अड्डे पर उतर गई। बता दें कि नाबालिक की मौसी ने विक्रम को कहा कि वह उसकी भतीजी को नाना के घर छोड़ दें तथा विक्रम ने नाना के घर से करीब 2 किलोमीटर दूर उसे बस से उतारकर छोटे रास्ते से नाना के घर पहुंचाने को कहा। पीड़िता विक्रम की बातों में आ गई और बस से उतर गई। विक्रम उसे जंगल के रास्ते ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद वह किशोरी को सड़क में वापस छोड़ कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।