Uttarakhand:- लाल कपड़े में लिपटा हुआ मिला भ्रूण……. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर लाल कपड़े में लिपटा हुआ एक भ्रूण कूड़े के ढेर में मिला है। कलियर रुड़की रोड पर गंगनहर किनारे रोड मिला और भ्रूण को देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास भीड़ जमा हो गई जैसे ही सूचना मिली पुलिस भी मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सुबह करीब 8:00 बजे राहगीरों ने पुल के पास गंगनहर किनारे कूड़े में लाल कपड़े में निपटा हुआ भ्रूण देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार भ्रूण करीब 4 माह का है और इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं ताकि भ्रूण को वहां पर कौन छोड़ कर गया इस बात का पता लगाया जा सके। इस घटना के बाद लोगों का कहना है कि ऐसा दृश्य मानवता को झकझोर करने वाला है फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Leave a Reply