
उत्तराखंड राज्य में केदारनाथ मंदिर के गर्भ ग्रह में फोटो खींचने से संबंधित मामले में व्यक्ति पर जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि बीते दिनों गर्भगृह के अंदर की फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल होने की खबर सामने आ रही थी और इस फोटो में एक प्रमुख कथावाचक के साथ कुछ लोग पूजा कर रहे हैं हालांकि फोटो को भेजने वाले को बीकेटीसी ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से खोज निकाला है और उसके खिलाफ ₹11000 का जुर्माना भी ठोक दिया गया है। गर्भ में फोटो खींचने पर लगाए गए प्रतिबंध के आदेश को बीकेटीसी खुद भी गंभीरता से लागू नहीं कर पा रही है। केदारनाथ मंदिर के बाहर समिति द्वारा फोटो और वीडियो बनाने को प्रतिबंधित किया है यात्रियों को फोटो खींचने से रोका नहीं जा सकता है सिर्फ हमारी आदत फोटो पर वीडियो बनाने वालों पर विशेष नजर रखी जा सकती हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर केदारनाथ के गर्भ ग्रह की कई वीडियो और रील वायरल हुई है जिसको लेकर काफी बवाल भी हुआ तथा बाबा के भक्तों और धर्मावलंबियों की आपत्ति के बाद बीकेटीसी ने एक आदेश जारी करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है और फोटो वायरल करने वाले युवक को सीसीटीवी की मदद से खोज निकाला गया है तथा उसके खिलाफ ₹11000 का जुर्माना भी लगाया गया है।

