
उत्तराखंड राज्य में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कमी साफ नजर आ रही है यहां होटल और ढाबों में खाने-पीने के दाम दोगुनी हो गए हैं वाणिज्यिक सिलेंडर न मिलने के चलते ढाबा और रेस्टोरेंट में काफी असर देखने को मिल रहा है, संचालक परेशान है और जहां पहले सस्ती थाली ₹50 तक मिल जाती थी वहीं₹70 तक पहुंच गई है। वही पराठों के दाम भी 30 से ₹40 से बढ़कर 60 से ₹70 हो गए हैं सभी जगह यही स्थिति फिलहाल चल रही है। गैस संकट के चलते कई छोटे ढाबे और रेहड़िया बंद हो चुकी हैं ऐसे में छोटे रेड़ी संचालक भी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

