Uttarakhand:- मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को दी गई बड़ी सौगात….. गन्ना मूल्य में हुई बढ़ोतरी

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किसानों को बड़ी सौगात दी गई है। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को सौगात देते हुए गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। गन्ने में प्रति क्विंटल के हिसाब से बढ़ोतरी की जाएगी। प्रदेश के अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 405 रुपए प्रति कुंतल होगा जबकि सामान्य गन्ने का मूल्य 395 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि सरकार का लक्ष्य किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण को गति देना है और यह सुनिश्चित करना है कि गन्ना किसानों को उनके उपज का पूर्ण और उचित मूल्य समय पर मिले इसी उद्देश्य के तहत वर्ष 2024- 25 की तुलना में इस वक्त गन्ना मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी का कहना है कि गन्ना किसानों की आय बढ़ाना उनकी उपज का उचित सम्मान सुनिश्चित करना उन्हें सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध भुगतान उपलब्ध कराना राज्य सरकार का दायित्व है और उन्होंने संबंधित विभागों को भी निर्देश देते हुए कहा है कि क्रय केंद्रों पर किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा भुगतान बिना देरी के सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply