Uttarakhand:- राजधानी में गर्मी के चलते टूटा 9 साल का रिकॉर्ड….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में लगातार बढ़ती गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। बता दे कि राज्य की राजधानी देहरादून में तापमान ने अपने 9 सालों का रिकॉर्ड बीते रविवार को तोड़ दिया है। दिन में गर्म हवा चलने के कारण रात को भी न्यूनतम तापमान में इजाफा देखने को मिला।

राजधानी में पारा 35 के पार पहुंच चुका है और राज्य में गर्मी अपने तेवर दिखाने लग गई है। रविवार को राजधानी देहरादून के तापमान ने अपने 9 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिन में गर्म हवा के चलने से रात को भी तापमान में इजाफा देखने को मिला। राजधानी देहरादून का तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और इससे पहले 2015 में इसी दिन अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बता दे कि पिछले कुछ दिनों से मौसम बदलने के कारण राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में गर्मी का एहसास कम हो रहा है लेकिन मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बदहाल कर रही है।