Uttarakhand -: इस विभाग में 13 दिन बाद जबरन रिटायर होंगे 84 कर्मचारी

देहरादून| 13 दिन बाद रोडवेज के 84 कर्मचारी जबरन सेवानिवृत्त कर दिए जाएंगे|


बताते चलें कि परिवहन निगम द्वारा इन्हें 3 माह का समय दिया गया था| लेकिन अब तक कोई भी कर्मचारी खुद रिटायरमेंट लेने नहीं आया| परिवहन निगम ने 9 सितंबर को 84 अक्षम कर्मचारियों को सेवानिवृत्त करने का आदेश जारी किया था| इस क्रम में 16 सितंबर को नोटिस जारी करने शुरू हो गए थे|
मिली जानकारी के अनुसार, जबरन रिटायर होने वालों में टनकपुर मंडल के 19 ड्राइवर और एक कंडक्टर शामिल है| इस संबंध में निगम ने देहरादून, टनकपुर, नैनीताल के मंडल प्रबंधन को आदेश दिया था कि वह अक्षम कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देते हुए जानकारी मुख्यालय को भेजें| इसमें स्पष्ट किया गया था कि एक लिपिक, 69 ड्राइवर, 14 अक्षम कंडक्टर रिटायर किए जाने हैं| क्योंकि वह सब अपने पद का काम करने में सक्षम नहीं है|
बता दें कि इन सभी को परिवहन निगम कर्मचारी (अधिकारियों से भिन्न) सेवा नियमावली 2015 के विनियम 37 (क) के तहत अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा रही है