Uttarakhand:- खेलने गए 8 साल के बच्चे की ट्रक की चपेट में आने से मौत

उत्तराखंड राज्य के कोटद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर खेल कर आ रहे बच्चे के ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा दुगड्डा में हाईवे पर हुआ जहां बच्चा खेल कर लौट रहा था और ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ट्रक दुगड्डा स्थित पार्क के समीप हाईवे से गुजर रहा था और तभी हाईवे क्रॉस कर रहा 8 साल का मासूम उसकी चपेट में आ गया इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम बचा हुआ है और पुलिस ने तेज रफ्तार से ट्रक चला रहे चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक मासूम की पहचान रविकांत गिरी के पुत्र अभिनंदन के रूप में हुई है जो कि खेल कर वापस लौट रहा था तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया मगर चिकित्सकों ने उसे वहां पर मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply