Uttarakhand- राज्य में पहचान छुपाकर रह रहे 5000 संदिग्ध गिरफ्तार…… पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड में गैर उत्तराखंडी पर पुलिस का एक्शन देखने को मिला है। बता दें कि उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि लगभग 5000 संदिग्ध गैर उत्तराखंड निवासियों को उनकी पहचान सत्यापन के बिना राज्य में रहने के लिए वर्ष की शुरुआत में चल रहे सत्यापन अभियान के तहत हिरासत में लिया गया और उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। बता दे कि उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार सत्यापन अभियान के तहत 1 जनवरी 2023 से 21 जून 2023 तक 4914 लोगों को हिरासत में लिया गया और सबसे ज्यादा लोग उधम सिंह नगर से हिरासत में लिए गए जिसके बाद देहरादून से 1376 और हरिद्वार से 622 लोगों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए अधिकतर लोगों में किराएदार, फेरीवाले और मजदूर शामिल थे। इन्हें हिरासत में लेने के दौरान पुलिस ने 95 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला। सत्यापन अभियान के तहत इन्हें हिरासत में लिया गया और उसके बाद रिहा कर दिया गया। बता दें कि सत्यापन अभियान में पुलिस घर-घर जाती है और पूछती है कि किसने हाल में पड़ोस में रहना शुरू किया है। इसलिए 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य पुलिस को राज्य में रहने वाले लेकिन अन्य राज्यों से संबंधित लोगों की पहचान और जांच करने के लिए सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत पुलिस ने यह अभियान चलाया हालांकि हिरासत में लिए गए लोगों को फिर छोड़ दिया गया।