Uttarakhand -: कांग्रेस से 6 साल के लिए प्रदेश महामंत्री समेत 5 निष्कासित

देहरादून| कॉन्ग्रेस ने प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी नारायण समय रुद्रप्रयाग के पांच और नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है| इसमें दो प्रदेश सचिव भी शामिल है इन पर बागी प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कण्डारी के समर्थकों में चुनाव प्रचार करने का आरोप है|


संगठन प्रदेश महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि लक्ष्मी राणा के साथ ही प्रदेश सचिव अंकुश रौथाण, प्रदेश सचिव राजीव कण्डारी, पूर्व प्रत्याशी ठाकुर गजेंद्र सिंह पंवार और पूर्व जिला अध्यक्ष जसपाल लाल के खिलाफ कार्रवाई हुई है| सभी को अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है|