Uttarakhand- नवरात्रि में 495 पुलिस कॉन्स्टेबल को मिला पदोन्नति का तोहफा

नवरात्रि के दौरान उत्तराखंड राज्य में 495 पुलिस कॉन्स्टेबल को पदोन्नति का तोहफा दिया गया है। इसमें 454 पुरुष और 51 महिलाएं शामिल हैं। बता दें कि 495 कॉन्स्टेबल को हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नत किया गया है इससे पहले बीते नवंबर में 1249 हेड कांस्टेबल को भी अपर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया था। सभी पदोन्नत कर्मियों को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा शुभकामनाएं दी गई और प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में भरसक सहयोग का आवाहन किया गया है। उनका कहना था कि समय-समय पर पुलिस विभाग में कार्मिकों को योग्यता के आधार पर पदोन्नति मिलती है और नए पदों का सृजन भी किया जाता है। पुलिस जवानों की ग्रेड पे समस्या का समाधान भी कुछ माह पूर्व करते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर उप निरीक्षक का नया पद सृजित करते हुए 1750 पद स्वीकृत किए गए थे और उसके बाद विभागीय चयन समिति ने पात्र 1249 हेड कांस्टेबल को पदोन्नति का तोहफा दिया और अब 495 कॉन्स्टेबल को हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत किया गया है तथा जल्द ही रिक्त पदों पर भी पदोन्नति की जाएगी।