Uttarakhand -: सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को अभी तक नहीं निकाला जा सका बाहर, आठवें दिन भी रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में दिवाली के दिन हुए हादसे में फंसे 41 मजदूरों को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है| रेस्क्यू आज आठवें दिन भी जारी है| अब फंसे श्रमिकों का धैर्य जवाब देने लगा है|


आज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा पहुंचे| केंद्रीय मंत्री जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हेलीकॉप्टर से उत्तरकाशी पहुंचे|
बता दें, सिलक्यारा सुरंग के ऊपर से ड्रिलिंग के लिए अस्थायी मार्ग तैयार कर लिया गया है| जिसके बाद ऊपर एक पोकलैंड मशीन पहुंची है|
मिल रही जानकारी के मुताबिक, सुरंग में फंसे मजदूर के रेस्क्यू में अभी 4 से 5 दिन और लग सकते हैं|


केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी उत्तरकाशी में रेस्क्यू कार्यों का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं|
वहीं, सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए तकनीक के साथ आस्था का भी सहारा लिया जा रहा है| क्षेत्र के ग्रामीणों के दबाव पर अब कंपनी प्रबंधन ने सुरंग के बाहर बौखनाग देवता का मंदिर स्थापित किया है| पहले उस मंदिर को हटाकर सुरंग के अंदर कोने में स्थापित किया गया था| शनिवार को यहां पुजारी को बुलाकर विशेष पूजा-पाठ भी करवाया गया|