
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में स्थित सिलक्यारा सुरंग में पिछले 5 दिन से 40 जिंदगियां फंसी हुई है और श्रमिकों को सकुशल बाहर निकलने का खोज बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। सुरक्षा कर्मियों ने सुरंग के 200 मीटर क्षेत्र में आम लोगों और मीडिया की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है।
बता दे कि रेस्क्यू ऑपरेशन में दूसरे देशों की टीमों से भी मदद ली जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अधिकारियों से पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस मामले में समीक्षा बैठक भी की और पिछले 5 दिनों से सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए निर्देश भी दिए तथा पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री का कहना है कि श्रमिकों को निकालने के लिए नई मशीन भी लाई गई हैं और मशीनों से 5 से 10 मीटर तक की ड्रिलिंग हो चुकी है इसके अलावा उत्तरकाशी में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह भी पहुंचे तथा उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और मजदूरों को सही सलामत बाहर निकालने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास का आश्वासन भी दिया है।

