Uttarakhand:- खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में दिया जाएगा 4% आरक्षण…… पास हुआ विधेयक

उत्तराखंड राज्य में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में 4% आरक्षण दिया जाएगा इसके लिए विधेयक पास हो चुका है। बता दे कि खेल मंत्री के अनुसार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा कुछ अहम कदम उठाए गए हैं और राज्य में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सीधे नौकरी दिए जाने के शासन आदेश भी जारी हो चुकी है।

जिसके बाद अब सरकारी नौकरी में खिलाड़ियों को चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ भी मिलेगा। खेल मंत्री रेखा आर्य के अनुसार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में आरक्षण विधेयक पास हो चुका है उनका कहना है कि पदक लाने वाले खिलाड़ियों के भविष्य को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है इसके लिए नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था भी की गई है और रोजगार के लिए खिलाड़ियों का पलायन भी रुकेगा तथा उन्हें राज्य सरकार की ओर से बढ़ावा भी दिया जा रहा है इसके अलावा उत्तराखंड पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधी नौकरी देने वाला देश का दूसरा राज्य है।