Uttarakhand- राज्य में सामने आए कोरोना के 33 नए मामले…… जानिए अल्मोड़ा समेत अन्य जिलों के आंकड़े

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के मामलों में भारी गिरावट देखने को मिली है हालांकि इस दौरान रिकवरी दर में कुछ कमी नजर आई है। बता दें कि बीते 24 घंटे के अंतर्गत यानी कि गुरुवार को कोरोना के 33 नए मामले सामने आए और इस दौरान 18 मरीजों ने इस संक्रमण से रिकवरी भी की है।राहत की खबर यह है कि बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में किसी भी मरीज की मौत कोरोना संक्रमण के कारण नहीं हुई और संक्रमण दर भी घटकर 2.33% पहुंच गई हैं।

वर्तमान समय में उत्तराखंड राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 207 है जिसमें सबसे अधिक 77 मामले देहरादून में हैं। इसके अलावा 65 सक्रिय मामले नैनीताल में है। बीते 24 घंटे के अंदर राज्य के निजी एवं सरकारी लैब से 1417 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है जिसमें 1384 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव और बाकी पॉजिटिव आई है। बता दें कि इस दौरान सबसे अधिक 11 मामले नैनीताल से सामने आए हैं। इसके अलावा देहरादून से सात, अल्मोड़ा से छह, चमोली से छह, पिथौरागढ़ से दो और हरिद्वार से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी से कोरोना का कोई भी संक्रमित मामला सामने नहीं आया जो कि काफी राहत की खबर है। साथ ही साथ यह भी बता दें कि इस साल 2022 में कोरोना के कारण 327 मरीजों की मौत हो चुकी हैं।