Uttarakhand -: राज्य में बारिश के बाद 313 मार्ग बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जगह-जगह मार्ग बंद हो गए हैं| रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग में भी मलवा आ गया है| विभाग की ओर से मार्ग खोलने का प्रयास जारी है| पूरे राज्य में 313 मार्ग बंद हुए हैं|
टिहरी में लक्ष्मोली हिसरियाखाल जामणीखाल, तुणगी भटकोट मोटर मार्ग पर गौमुख डोम मोटर मार्ग सहित कई मार्गों में मलबा आया है|


वहीं, चमोली जिले के कर्णप्रयाग गैरसैंण के पास कालीमाटी में कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे सड़क धंसने से बंद हो गया है| यहां पर सड़क के नीचे भूस्खलन होने से करीब 15 मीटर सड़क धंस गई है| जिससे कर्णप्रयाग व गैरसैंण की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही ठप है| हाईवे के दोनों और कई वाहन फंसे हुए हैं| चमोली पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से कार्यदाई संस्था को अवगत करा दिया गया है|
बीती रात हुई भारी बारिश के बाद चमोली जिले के बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग, पीपलकोटी, पागल नाला में अवरुद्ध हो गया है| हाईवे के दोनों यात्री वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है| हाईवे पर करीब पंद्रह सौ तीर्थयात्री और स्थानीय लोग फंसे हुए हैं| हाईवे को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं|