Uttarakhand:- 261 छात्र- छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्कृत छात्र प्रतिभा कार्यक्रम के दौरान किया सम्मानित

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 261 छात्र-छात्राओं को संस्कृत छात्र प्रतिभा कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया और इसमें संस्कृत शिक्षा से जुड़े 261 छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान में 2024 – 25 के लिए 10वीं और 12वीं के कुल 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया है और इसमें प्रथम, द्वितीय, व तृत्तीय स्थान प्राप्त करने वालों को 5100, 4100 और 3100 की धनराशि भी प्रदान की गई है। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि संस्कृत शिक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है और उनका लगातार उत्साह वर्धन भी किया जा रहा है।

Leave a Reply