
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में 250 अवैध कमर्शियल गैस सिलेंडर पकड़े गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट और पूर्ति निरीक्षक ने संयुक्त रूप से छापेमारी के दौरान यह अवैध सिलेंडर पकड़े हैं। सिटी मजिस्ट्रेट और पूर्ति निरीक्षक ने संयुक्त रूप से छापेमारी की और क्रियाशाला के पास से एक ट्रक तथा दो पिकअप में भारत गैस के अवैध कमर्शियल सिलेंडर पकड़े। बता दे कि यह सिलेंडर सितारगंज के प्राइवेट गैस एजेंसी के थे। इस दौरान ट्रक और पिकअप में 22 सिलेंडर बरामद हुए हैं तथा सिलेंडर सीज करने के बाद दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है और इस मामले में कठोर कार्यवाही की तैयारी चल रही है।

