Uttarakhand – राज्य में एक साल के अंदर बढ़े 22 हजार गरीब परिवार……. जानिए किस जिले में हुई सबसे अधिक बढ़ोतरी

उत्तराखंड राज्य में 1 वर्ष के अंतर्गत 22 हजार गरीब परिवारों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता दें कि 1 साल के अंतर्गत 13937 प्राथमिक 8646 अंतोदय कार्ड धारक बढ़े हैं और सबसे अधिक बढ़ौतरी पौड़ी व टिहरी में हुई है। वही प्राथमिक राशन कार्ड धारक राज्य के उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में बढ़े हैं।

वर्ष 2022 में प्राथमिक राशन कार्ड धारकों की संख्या 948134 थी और वर्ष 2023 की समाप्ति पर इनकी संख्या बढ़कर 962071 हो चुकी है। इसके साथ ही अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की संख्या 174980 थी जो की बढ़कर 183626 पहुंच चुकी है। बता दे कि राज्य के पौड़ी और टिहरी जिले में सबसे अधिक अंतोदय परिवारों की संख्या बढ़ी है। पौड़ी में 3542 अंतोदय परिवार बढ़े हैं। कुमाऊं के अल्मोड़ा जिले में भी अंतोदय परिवारों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और अब इन परिवारों को सरकारी योजना के तहत अगले 5 साल तक प्रति कार्ड 35 किलो राशन मिलेगा तथा प्राथमिक कार्ड धारको को प्रति यूनिट 5 किलो राशन के हिसाब से राशन दिया जाएगा।